मंसाछापर। पडरौना कोतवाली के दांदोपुर गांव के पास बड़ी नहर पर शनिवार को अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में गिर गई। आसपास के लोग पहुंचे और कार में फंसे लोगों को शीशा तोड़कर निकाला। रेहाना खातून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविंद नगर थाना क्षेत्र के देवरिया बनखंडी गांव निवासी कुतुबुद्दीन अंसारी अपनी कार से परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के दांदोपुर रेलवे ढाला के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और गड्ढे में गिर गई। कार में सवार 35 वर्षीय रेहाना खातून की मौत हो गई। कुतुबुद्दीन, जैनब, आरिफ, हबीबा, आसिफ, मजीद घायल हो गए। आसपास के लोगों ने कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।