फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटा शुगर मिल के पेराई सत्र का हुआ आगाज

विज्ञापन
हाटा के न्यू इंडिया शुगर मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ करते डीएम, विधायक और अन्य लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
हाटा शुगर मिल के पेराई सत्र का हुआ आगाज
विज्ञापन

विधायक और डीएम ने डोंगे में गन्ना डाल कर किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। शुक्रवार को हाटा शुगर मिल के नए पेराई सत्र का आगाज हो गया। विधायक और डीएम की मौजूदगी में आयोजित समारोह में किसानों के साथ नेताओं और अधिकारियों ने डोंगे में गन्ना डाल कर शुरुआत कराई।
शुक्रवार को न्यू इंडिया शुगर मिल के जीएम करन सिंह ने विधि-विधान के साथ पूजन किया। पुरोहित पं. रामचंद्र पांडेय ने विधि पूर्वक पूजा कराई। कांटे पर तौल के लाई गई बैल गाड़ी के बैलों को गुड़ खिला कर उनका पूजन हुआ और किसान को सम्मानित किया गया। विधायक पवन केडिया, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, डीएम डॉ. अनिल कुुमार सिंह ने गन्ना किसानों और मिल के अधिकारियों के साथ डोंगे में गन्ना डाला और बटन दबा कर मशीनों को चालू किया। इस मौके पर मिल परिसर में गन्ना कृषि उपकरणों और गन्ने के साथ सह फसली खेती की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। किसानों को उसके बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके शत्रुघ्न शाही, विवेक सिंह बंटी, सुभाष पांडेय, इंद्रभूषण उपाध्याय, सुप्रिया मालवीय, हाटा केन यूनियन के चेयरमैन छेदी सिंह, अशोक पांडेय, गन्ना उपाध्यक्ष संजय त्यागी, डीडी सिंह, अशोक पांडेय, कोतवाल संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें