फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

Mon, 22 Jun 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर नवजीवन मोड़ के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर ही पांच वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी फाजिलनगर ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पटहेरिया गांव निवासी आजाद खां की पांच वर्षीय बेटी अपिया खातून घर से निकल कर पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग से सड़क पार कर रही थी। इस बीच पटहेरिया की ओर से आ रही बाइक की टक्कर से बुरी तरह जख्मी हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें