फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बहादुरपुर में टूटी नहर, फसलें डूबी

Sun, 08 Feb 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
डूबी फसल। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
सलेमगढ़। क्षेत्र के बहादुरपुर के पास से गुजरी नहर में शुक्रवार की देर शाम पानी छोड़ा गया। नहर ओवरफ्लो होने के चलते टूट गई। इससे नहर का पानी आसपास की खेतों में पसरा गया, जिससे खेत की फसल जलमग्न हो गई। करीब 20 दिन पहले भी नहर में क्षमता से अधिक पानी आने से नहर का पानी ओवरफ्लो होकर खेत में पसर गया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के भूलिया गांव के पास मुख्य नहर मुख्य फाटक के पास शुक्रवार की शाम नहर टूट गई। इससे नहर का पानी निकलकर आसपास खेतों में पसर गया। खेत में नहर का पानी एकत्र होने से बहादुरपुर के विरेंद्र गुप्ता, संजय पासवान, लल्लन प्रसाद, हरिंदर, बबलू, अरविंद आदि किसानों के खेत की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग किसानों की बात नहीं सुन रहा है। जहां जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।
क्षेत्र के रामचंद्र, अवधनाथ तिवारी, राघव तिवारी, विजय प्रताप, दीपक चौरसिया ने कहा कि नहर की समय पर साफ-सफाई नही होने से सलेमगढ़ हरिजन बस्ती से बिहार वार्डर तक नहर की गहराई कम हो गई है। इससे नहर का पानी हमेशा ओवरफ्लो होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। सिंचाई विभाग के एसडीओ संतोष कुमार राय ने कहा कि नहर के टूटे हुए जगह को बंद कर दिया गया है। किसानों के शिकायत की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें