फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिवालयों में जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने परिवार के लिए मांगी सुख-समृद्धि

Thu, 17 Jul 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सावन माह में शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में मेला जैसा माहौल रहा। मेला में खिलौनों की दुकान पर सबसे अधिक भीड़ रही, जहां बच्चे अपने अभिभावकों के साथ खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन

शहर के भारतीय शिवाला मंदिर, खिरकिया शिवमंदिर, छावनी स्थित भन्नूनाथ मंदिर, लम्हुआ स्थित शिवमंदिर, करहिया स्थित शिव मंदिर और कुबेरस्थान के प्राचीन शिवमंदिर के गर्भगृह को भोर में पूजन, श्रृंगार और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया, जहां सुबह से देर शाम तक शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। कई शिवालयों में दोपहर बाद शिवभक्तों ने रूद्राभिषेक किया।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र के शिव मंदिरों में पूजा पाठ का शुरू हो गया है। बुधवार को भी श्रद्धालुओं ने बाबा पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर शिवाघाट, विश्वकर्मा शिव मंदिर लोहा मंडी, बाबा विंदश्वरी दास शिव मंदिर पोखरा सहित अन्य गांवों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें