पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में यूपी 50वीं बटालियन की तरफ से चल रहे दस दिवसीय प्रशिक्षण में बुधवार को डिप्टी कमांडर ने गाॅर्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने कैंप का निरिक्षण कर कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के शीर्ष पर पहुंचने के लिए कैडेट्स अपना लक्ष्य निर्धारित करें। एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर्स के डिप्टी कमांडर कर्नल विशाल दुबे ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को एकता, समर्पण और अनुशासन की सीख देता है। इसको जीवन में उतारकर आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में मिली सफलता एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं होता है। इसलिए कैडेट्सों को चाहिए कि वे अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के लिए पूरी ईमानदारी और लगन के साथ निरंतर मेहनत करें। उन्होंने कहा कि एनसीसी सेना के सभी तरह की नौकरी दिलाने में केडेट्सों की मदद करती है। इसलिए शिविर में मिली जानकारी को कैडेट्सों को जीवन में उतारनी चाहिए। डिप्टी कमांडर ने गाॅर्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने कैंप का निरिक्षण कर कैडेट्स को संबोधित किया। इस दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल हरीश चंद, डिप्टी कैंप कमांडेंट कैप्टन ओम प्रकाश, रिसालदार मेजर हरजीत सिंह, सुबेदार संजय कुमार, सूबेदार त्रिलोक सिंह, हवलदार कुलदीप सिंह, हवलदार राज कुमार आदि मौजूद रहे।