फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खड्डा-गोरखपुर और पडरौना-महराजगंज मार्ग पर आज से चलेगी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। राज्य सड़क परिवहन निगम ने खड्डा-गोरखपुर और पडरौना-महराजगंज मार्गों समेत क्षेत्र के दो मार्गों पर रोडवेज बसों के संचालन की स्वीकृति दी है। इसका संचालन शुक्रवार से किया जाएगा। इससे क्षेत्र के यात्रियों को गोरखपुर और महराजगंज की यात्रा करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

पडरौना डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि परिवहन निगम की तरफ से खड्डा-पडरौना और पडरौना-महराजगंज मार्ग पर हरपुर के रास्ते एक-एक बस का बृहस्पतिवार से संचालन शुरू हो जाएगा। बस संचालन के लिए वाहन और समय-सारिणी आवंटित कर दी गई है। सुबह 7:30 बजे से खड्डा से चल कर हरपुर होते हुए 10 बजे सब गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं पडरौना से सुबह 7:45 बजे से चल कर हरपुर होते हुए सुबह नौ बजे बस महराजगंज पहुंचेगी। बसों का एक माह लगातार संचालन कराने के बाद संचालन प्रतिफल की समीक्षा होगी। यदि संचालन का परिणाम अच्छा रहा तो आगामी महीनों में भी बस सेवा जारी रखने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें