फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में हादसा: ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बस, चालक सहित छह लोग घायल

Fri, 23 Sep 2022 11:21 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज़ एजेंसी, कुशीनगर।

सार

एक निजी बस तमकुहीराज से सवारी भरकर गोरखपुर के लिए निकली थी। अभी वह पटहेरवा से आगे फोरलेन पर महुअवा गांव के सामने पहुंची थी कि गांव के सामने क्रासिंग पर एक ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली अचानक आ गई। यह देख बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई।
विज्ञापन
कुशीनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के पटहेरवाथाना क्षेत्र के महुअवा गांव के सामने फोरलेन पर शुक्रवार की सुबह तकरीबन सात बजे सड़क पार कर रही ट्रैक्टर-ट्राली से सवारियों से भरी बस टकरा गई। बस तमकुहीराज की तरफ से आ रही थी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर और बस चालक सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


टक्कर की आवाज सुन जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए बचाव शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस व अन्य साधनों से सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया।

शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे एक निजी बस तमकुहीराज से सवारी भरकर गोरखपुर के लिए निकली थी। अभी वह पटहेरवा से आगे फोरलेन पर महुअवा गांव के सामने पहुंची थी कि गांव के सामने क्रासिंग पर एक ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली अचानक आ गई। यह देख बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक जयश्री यादव (40) निवासी परसौनी थाना तमकुहीराज उछलकर सड़क के किनारे जा गिरा व गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और इसका चालक प्रिंस राय निवासी दुदही थाना विशुनपुरा, अब्दुल हाफिज (50) निवासी हिरासोती थाना बरवापट्टी, प्रदीप निवासी पडरौन मडुरही सहित छः लोग घायल हो गए, जबकि अन्य कई लोगों को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया, लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से कुछ देर बाद वाहनों की आवाजाही बहाल हो गई।
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया घटना में घायलों को अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा दिया गया है। दोनों गाड़ियां पुलिस के कब्जे में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें