फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिपरावर में चला बुलडोजर, खलिहान से हटाया अतिक्रमण

Sun, 31 Aug 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खलिहान की जमीन से अवैध कब्जा हटवाते ​अधिकारी। संवाद    
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पिपरावर सिवान गांव में शनिवार को न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने खलिहान की जमीन से कब्जा हटवा दिया। गांव के लोगों ने न्यायालय में वाद दाखिल कर गांव के कुछ लोगों पर खलिहान की जमीन पर कब्जा जमाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

गांव के एक व्यक्ति ने अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था कि गांव के कुछ लोगों ने खलिहान की जमीन पर अतिक्रमण कर झोपड़ी डालकर कब्जा कर लिए हैं। कार्रवाई नहीं होने पर वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने प्रशासन को खलिहान की जमीन से कब्जा हटवाने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए राजस्व निरीक्षक कन्हैया प्रसाद की अगुवाई में राजस्व टीम और पुलिस कर्मियों ने गांव के खलिहान की जमीन से अतिक्रमण हटवा दिया। इस दौरान खोटाही चौकी प्रभारी मनोज द्विवेदी, कानूनगो कन्हैया प्रसाद, लेखपाल विजय गौतम, लेखपाल राजीव कुमार, शीतल सिंह, पंकज शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें