फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इलाज के दौरान महिला की मौत, शव लेकर ससुराल पहुंचे मायके वाले

Sun, 31 Aug 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ माली टोला निवासी एक विवाहिता की इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग विवाहिता का इलाज करा रहे थे। शनिवार की सुबह मायके पक्ष के लोग महिला का शव लेकर ससुराल पहुंचे तो पति का घर बंद देख हंगामा करने लगे। मायके वालों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में भर्ती के होने पर करीब एक सप्ताह पहले ससुराल के बिना इलाज पूरा हुए ही चले गए।
विज्ञापन

जानकारी होने पर आए नायब तहसीलदार और बहादुरपुर चौकी प्रभारी ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ माली टोला निवासी दिलीप गोस्वामी (28) का विवाह दो वर्ष पूर्व सेवरही थाना क्षेत्र के पकड़ीहार पश्चिम टोला निवासी मुन्नी देवी (25) के साथ हुआ था। मुन्नी देवी की दूसरी शादी दिलीप गोस्वामी से हुई थी। पहले पति की स्नेहा छह वर्ष, नैना चार वर्ष समेत दो बेटी हैं। पहला पति उसे छोड़ दिया था।
महिला दूसरी शादी के बाद लगातार बीमार रह रही थी। बीमारी का इलाज ससुराल पक्ष के लोग करा रहे थे। विवाहिता का पति लुधियाना रह कर काम करता है। घर पर विवाहिता की सास लीलावती देवी अकेले रहती हैं। उसके कारण उसका इलाज मायके पक्ष के लोग करा रहे थे।
विज्ञापन

विवाहिता के शव के साथ मौजूद उनके भाई मुकुल गोस्वामी ने बताया कि सास एक सप्ताह पूर्व ही विवाहिता को एम्स गोरखपुर में ही छोड़कर बनारस चली गई। गांव के लोगों ने कहा कि जब से शादी हुई थी, तभी मृतका बीमार चल रही थी। घर के लोग दवा करा रहे थे। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि दवा कराने में पूरा परिवार कोताही बरत रहा था।
चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें