फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट : पोषण योजना काे बजट मिलने से प्रसन्नता

Sun, 02 Feb 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य, पोषण योजना में अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है। इससे महिलाओं में प्रसन्नता है, लेकिन बजट में आभूषण, रसोई गैस समेत अन्य के सामानों के दाम कम करने के लिए बात न होने पर महिलाओं में निराशा है।
विज्ञापन

बच्चों और किशोरियों के संपूर्ण स्वास्थ्य और पोषण के लिए आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 योजना के लिए बजट में बढ़ोतरी की घोषणा, महिलाओं के लिए खुशी की बात है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिला उद्यमियों के लिए दो करोड़ तक के ऋण की सुविधा देने वाली योजना भी स्वागत योग्य है।

- प्रिया टिबड़ेवाल, गृहणी।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट में हुई पहल तो स्वागत योग्य है। किसानों के सामानों की कीमत दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, इससे हर परिवार प्रभावित है। रसोई गैस, घरेलू सामान और आभूषण की कीमतों को कम करने के लिए भी बजट में पहल होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- श्रुति गोयल, गृहणी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें