रहसूजनोबीपट्टी पंचायत भवन परिसर में धरना देते पट्टा धारक।संवाद
जौरा बाजार। क्षेत्र के रहसू जनोबीपट्टी गांव के पंचायत भवन परिसर में पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए धरना दे रहे लोगों ने शुक्रवार को बुद्धि-शुद्धि हवन किया। कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने की अगुवाई कर रहे सपा नेता अविनाश गौंड़ ने कहा कि 1994 में कृषि योग्य जमीन पर 177 गरीबों को पट्टा दिया गया था। लेकिन गांव के दबंगों ने पट्टाधारियों को जमीन पर कब्जा होने नहीं दिया। लोग बीते 32 साल से पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग प्रशासन से करते आ रहे हैं। लेकिन प्रशासन इनको केवल आश्वासन देता आया है। नाराज लोगों ने तहसील प्रशासन को सद्बुद्धि मिले, इसके लिए बुद्धि शुद्धि हवन किया। इस दौरान रामेश्वर, रवि, रामप्रित, गुड़िया, प्रभावित, राधिका, ज्ञांती, नूरजहां, कमलावती, बासमती आदि मौजूद रहीं।