फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित हो रहा बुद्धा घाट

Thu, 21 Dec 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। बुद्ध नगरी में हिरण्यवती नदी के रामाभार स्थित बुद्धा घाट नए पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित हो रहा है। नववर्ष को देखते हुए कुशीनगर में साफ-सफाई सहित बुद्ध मार्ग के पाथवे पर हुए अतिक्रमण को हटवाकर उसे स्वच्छ और आकर्षक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर में नववर्ष पर लगने वाले मेले की तैयारी में नगरपालिका और तहसील प्रशासन जुट गया है। मेले की तैयारी के क्रम में साफ-सफाई और अतिक्रमण हटवाने की प्रकिया चल रही है। रामाभार हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट को विकसित किया गया है, जो इस बार नववर्ष के मेले में आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस मेले में आसपास के जिलों से आए लोगों की भीड़ जुटती है। लोग भगवान बुद्ध का दर्शन पूजन के बाद मेले का आनंद लेते हैं। मेले में आने श्रद्धालुओं के लिए बुद्ध मार्ग के मुख्य गेट और रामाभार देवरिया मार्ग पर वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया जाता है। इस परिक्षेत्र में लोग पैदल ही घूमकर मेले का आनंद लेते हैं। अलग-अलग दिशा से आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग, खोया पाया केंद्र, दो कंट्रोल रुम, एंबुलेंस, मोबाइल टॉयलेट सहित अन्य जरूरी सुविधाएं प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जाती है। भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे की सुरक्षा के बीच मेला संपन्न होता है।
इस बार अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली पर पर्यटकों को काफी कुछ बदला हुआ दिखाई देखा। पर्यटक स्थली को विकसित करने के लिए यहां विभिन्न परियोजनाओं से नए पार्क, विपश्यना केंद्र में पाथवे, तालाब, बुद्धा घाट का सुन्दरीकरण, हिरण्यवती नदी के दाेनों पाथवे, समेकित पार्क, चिल्ड्रेन पार्क, जीवक उपवन, आंनद उपवन के अलावा बुद्धा घाट से रामाभार पुल तक दोनों तरफ पाथवे बन गया है। जो नववर्ष मेले के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। वही कुशीनगर मेले में झूला लगाने का कार्य शुरु हो गया है। नगरपालिका की ओर से पर्यटन स्थली की साफ-सफाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। कोरोना काल के बाद नववर्ष पर लोगों की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें