फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किसानों की समस्याओं का समाधान जरूरी

Thu, 21 Dec 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। गन्ना किसानों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना चीनी मिल की जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गन्ने की बुआई से कटाई तक और चीनी मिल तक ले आने में किसानों को तमाम दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। किसानों की समस्याओं का समाधान जरूरी है।
विज्ञापन

ये बातें पूर्व एमएलसी रामअशीष राय ने कहीं। वे बुधवार को सेवरही केन यूनियन परिसर में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के पार्किंग ग्राउंड में पेयजल, शौचालय, लाइट, कैंटीन जैसी मूलभूत सुविधाओं का न होना, किसान हित में नहीं है। चीनी मिल प्रशासन को अविलंब इस पर ध्यान देते हुए सुविधाओं को बहाल करना चाहिए। पंचायत के आयोजक अवधनाथ ठकुराई व वरिष्ठ मजदूर नेता ललन राय ने गन्ना पर्चियों पर 90 क्विंटल तौल होने, गन्ना पर्चियों पर गन्ने का रेट अंकित करने और खूंटी गन्ना का पड़ताल कराए जाने की मांग की। महापंचायत को अवधेश राय, संजय राय, उमेश्वर सिंह पटेल, राजेश यादव, राजकपूर राय, शंभु राय आदि ने संबोधित किया। इसके बाद केन यूनियन के सीनियर सीडीआई को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी।
इस दौरान होरिल यादव, लालबाबू कुशवाहा, गणेश सोनी, मोतीलाल वर्मा, देवेंद्र राय, प्रमोद यादव, कलक्टर राय, पूर्णमासी निषाद, संतोष यदुबंशी, जितेंद गोड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें