फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। परिषदीय विद्यालयों में चलाई जा रही मोहल्ला पाठशाला और ऑनलाइन शिक्षा की पिछले हफ्ते अमर उजाला की तरफ से की गई पड़ताल का असर हुआ है। डीएम ने इसे संज्ञान लेते हुए इन दोनों कार्यों में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने संबंधित विद्यालयों को नोटिस भी भेज दी है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमितों की संख्या कम होने पर शासन ने बीते एक जुलाई को परिषदीय विद्यालयों को खोल दिया है, लेकिन इन विद्यालयों में अभी केवल शिक्षकों को ही आना है। विद्यालय में पढ़ाई शुरू नहीं होने से छात्र-छात्राओं को स्कूल में नहीं बुलाया गया है। स्कूल खुलने के बाद शिक्षक विद्यालय पहुंचकर विभागीय कार्य निपटाने के साथ नामांकन करने, ऑनलाइन कक्षाएं और मोहल्ला पाठशाला संचालित करने का निर्देश दिया गया था। अमर उजाला की तरफ से बीते एक सप्ताह में परिषदीय विद्यालयों की पड़ताल की गई तो उसमें कई अभिभावकों के पास एंड्राएड फोन नहीं होने से स्कूलों में नामांकन के सापेक्ष करीब दस से बीस फीसदी बच्चे ही ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़े मिले। कई स्कूलों के शिक्षक मोहल्ला पाठशाला के संचालन में उदासीन दिखे। इन विद्यालयों के शिक्षकों ने बताया था कि अभिभावकों की उदासीनता की वजह से मोहल्ला पाठशाला संचालन नहीं किया जा रहा है। इस खबर को बीते 20 जुलाई को अमर उजाला ने मोहल्ला पाठशाला के प्रति शिक्षक उदासीन शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इस खबर को संज्ञान में लेकर डीएम एस. राजलिंगम ने बीएसए को संबंधित विद्यालय के शिक्षक और बीईओ से जवाब तलब करने का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने संबंधित विद्यालय के शिक्षक और बीईओ को पत्र जारी का उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर संबंधित विद्यालय के शिक्षक और बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा है। उनकी तरफ से जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें