फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवरही कस्बा में मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर की गला काटकर नृशंस हत्या
विज्ञापन

दुुर्गा पूजा का मेला देखने गया था 15 वर्षीय किशोर
सेवरही चीनी मिल के केन यार्ड में मिला शव
फूल तोड़नेे गए लोगों ने शव देखकर मचाया शोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवरही। कस्बे के अंबेडकर नगर मोहल्ले के 15 वर्षीय एक किशोर की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। किशोर का शव बृहस्पतिवार को सुबह सेवरही चीनी मिल के केन यार्ड में मिला। सुबह फूल तोड़ने गए लोगों ने शव देखकर शोर मचाया। एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची हुई थी। किशोर सेवरही कस्बे के एक भाजपा नेता का नाती बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम सेवरही कस्बे के अंबेडकर नगर मोहल्ले के निवासी परदेशी प्रसाद का बड़ा बेटा ऋतिक (15) अपने घर से दुर्गा पूजा पंडाल और मेला देखने निकला था। परिजनों की मानें तो देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो पड़ोस सहित पूरे बाजार में उसकी तलाश की। उसका कहीं पता नहीं चल सका तो थक हारकर परिजन देर रात घर चले आए। बताया जा रहा है कि मोहल्ले के बगल में गांधीनगर में स्थित चीनी मिल का पार्किंग यार्ड है। उसमें बृहस्पतिवार की सुबह लोग फूल तोड़ने गए थे। तभी किसी की निगाह जमीन पर पड़े एक शव पर गई। उसके आसपास कुछ सुअरों का झुंड जुटा था। लोगों ने इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता परदेशी के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए मोहल्ले के कुछ युवकों को भी उठाया है। दोपहर में पहुंचे एएसपी रितेश कुमार सिंह ने डॉग स्क्वाड की मदद से हत्यारों का सुराग लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एसओ रामआधार सिंह यादव के मुताबिक पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि परिजनों की माने तो उनके परिवार से किसी की कोई दुश्मनी नहीं है। ऐसे में उनके बेटे की निर्मम हत्या की वजह समझ नहीं आ रही है। बताया जाता है कि ऋतिक के दादा बाबूलाल प्रसाद भाजपा से वार्ड सभासद के उम्मीदवार रह चुके हैं। घटना के बाद से कस्बे के माहौल गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें