बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भड़सर गांव के ओम चौक स्थित पांच दुकानों का ताला तोड़कर बीती रात चोर दुकान में रखे हजारों रुपये व समान चुरा लिए। दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भड़सर गांव के ओम चौक स्थित अल्फा लाइफ स्टाइल के प्रोपराइटर तथा सुधियानी निवासी इरफान शेख ने तहरीर में बताया कि उनकी दुकान से कपड़ा व 80 हजार रुपये चोरी की गई। मां वैष्णो इलेक्ट्राॅनिक्स के प्रोपराइटर राजेश सिंह ने बताया कि उनकी दुकान में रखे दो पंखा, 18 इलेक्ट्रिकल सामान, तीन बंडल तार के अलावा काउंटर में रखे रुपये व कपड़ा चोरी की गई।
वहीं, सुधियानी निवासी दुकानदार विशाल मद्धेशिया की दुकान में रखा कपड़ा सहित काउंटर से हजारों रुपए, जाह्नवी गारमेंट्स शाॅप के संचालक तथा जमुनी बरवां निवासी मनोज दूबे की दुकान से 70 हजार रुपये व नगदी, मद्धेशिया हार्डवेयर के संचालक मंटू मद्धेशिया के काउंटर में रखा 35 हजार ले उड़े।