संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों के पहियों की रफ्तार कम हो गई है। लंबी दूरी की ट्रेनें आधे घंटे से लेकर 18 घंटे तक की देरी से चल रही हैं।
शनिवार को आनंद विहार सहरसा स्पेशल 18 घंटे और सत्याग्रह एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से पहुंची। सत्याग्रह एक्सप्रेस जो आनंद विहार से रक्सौल को जाती हैं निर्धारित समय से 2.30 घंटे विलंब से कप्तानगंज पहुंची।
इस ठंड के मौसम में ट्रेनों के घंटों लेट आने से यात्री परेशान हैं। अपने गंतव्य को जाने के लिए यात्रियों को ठिठुरते हुए घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।