मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के चिरगोड़ा गांव के मठिया चौराहे पर शुक्रवार की देर रात को चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी कर लिया। चोरों ने एक दुकान से चार मोटर और 15 हजार रुपये व दूसरे पान की दुकान से 11 हजार रुपये समेत सामान चुरा ले गए। शनिवार की सुबह सूचना पर आई पुलिस ने जांच में जुट गई है। दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चिरगोड़ा गांव के सेवक छपरा टोला निवासी अशफाक अहमद मठिया चौराहे पर दुकान किए हैं। शुक्रवार की देर रात चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चार मोटर व 15 हजार रुपये चुरा लिए। बगल के इस्लाम मियां के पान की दुकान का ताला तोड़कर गुल्लक में रखे आठ हजार और तीन हजार और नकदी लेते गए। शनिवार की सुबह इसकी जानकारी होने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर चौकी प्रभारी मंसाछापर प्रियांशु राय पहुंचे और जांच की।