फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टेंट पर खून के छींटे बयां कर रहे दरिंदगी की कहानी

Thu, 20 Feb 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। कोतवाली क्षेत्र के पैकौली गांव में बृहस्पतिवार की बीती रात एक शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान विवाद को सुलझाने गए लड़की पक्ष के लोगों पर मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में लड़की के भाई की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटनास्थल पर हुई दरिंदगी की कहानी टेंट पर लगे खून के धब्बे बयां कर रहे हैं। लोगों की माने तो हमला करने वाले बाराती चाकू और अन्य हथियार से लैस थे। अजय ने दरिंदों से पूरी तरह अपनी बचाव किया, लेकिन मनबढ़ों ने क्रूरता की सभी हदें पार कर मौत के घाट उतार दिया। पैकौली गांव के लालमोहन की बेटी संजना की शादी करीब चार साल पहले रुद्रपुर के जोगिया गांव में तय हुई थी। तब बातचीत होने के बाद शादी की डेट को लेकर तैयारी चल रही थी। इसी बीच लड़के को विदेश में नौकरी की बातचीत हुई तो लड़का विदेश चला गया। इस वजह से संजना को लंबा इंतजार करना पड़ा।
जब दो साल बाद लड़के की वापसी हुई तो उसके पिता की मौत हो गई। इस घटना से संजना के परिवार के लोगों को लगा कि अब लड़के के पक्ष के लोग शादी नही करेंगे, लेकिन लड़के ने खुद आगे आकर शादी की पेशकश की। तब जाकर 15 फरवरी को तिलक और 19 को शादी की तिथि तय हुई थी। अब इस बार भी संजना का सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन

गांव के समीप हुआ दाह संस्कार : पैकौली गांव में हुई हृदय विदारक घटना के बाद ब्लाॅक प्रमुख रंजना पासवान और भाजपा नेता महेंद्र पासवान ने घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में रुद्रपुर की पुलिस भी आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे। गांव के समीप बने बंचरा घाट पर मृत अजय का दाह संस्कार किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें