दुदही। बीआरसी के शिक्षक भवन में सोमवार को बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें चार नवंबर को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बीईओ रीता गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता से पहले शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों की सूची तैयार कर लें। इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर पर व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रथम स्थान पाने खिलाड़ी और विजेता टीम शामिल होगी। बैठक को अरुणेंद्र राय, ब्लाॅक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। इसके बाद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों में जिम्मेदारी बांटी गई।