फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार दिन सभी बूथों पर बैठेंगे बीएलओ मतदाता सूची में करा सकेंगे संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा।
डीएम ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6, अपात्र या मृतक मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और नाम, पता सहित अन्य विवरण में संशोधन के लिए फार्म-8 भरना होगा। निवास स्थान बदलने और मतदाता पहचान पत्र में सुधार के लिए भी फार्म-8 का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

मतदाताओं की सुविधा के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने निर्धारित बूथों पर मौजूद रहकर दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने और उनके माध्यम से मतदाता सूची का सत्यापन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। नागरिक अपने और परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जरूर जांच लें।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 दिसंबर तक प्राप्त दावे और आपत्तियों का डिजिटाइजेशन कर आयोग को भेजा जाएगा। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम पवन कुमार, एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें