पिपरा बाजार। क्षेत्र के लीलाधर छपरा गांव के पंचायत भवन परिसर में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पार्टी को मजबूती पर चर्चा की गई।
भाजपा नेता राधेश्याम दीक्षित ने कहा कि भाजपा लोकातांत्रिक पार्टी है। इसमें कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाता है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य करें। बैठक को नित्यानंद पांडेय, जोगिंदर खरवार, धर्मेंद्र चौबे, रामाज्ञा चौहान, दिनेश राय, संदेश दुबे, रितेश दुबे, ओमप्रकाश दुबे, राजकुमार गुप्ता, फुलगेन कुशवाहा, मारकंडेय कुमार आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार ने की।
इस दौरान सुनील राय, भोला जायसवाल, हरीश पांडेय, शिवम दीक्षित, प्रमोद श्रीवास्तव, योगेश राय, बृजभूषण गुप्ता, राजेश सिंह, सुरेंद्र कुमार, देवेश मिश्रा, हरिशंकर राय, अनुज शुक्ला, वरुण राय, धनंजय तिवारी, दुर्गेश मिश्रा, कल्पनाथ राय आदि मौजूद रहे।