फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा का मतदाता जोड़ो अभियान शुरू हर बूथ पर नए मतदाता बनाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर स्थित एक होटल में बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों की कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें मतदाता जोड़ो अभियान के तहत पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने और सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए संगठन स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद कुशीनगर जिले में करीब ढाई लाख मतदाताओं की संख्या घटी है। उनके अनुसार, भाजपा विचार परिवार और हिंदू मतदाताओं की संख्या में सबसे अधिक कमी आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाने का लक्ष्य पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदाता जोड़ो अभियान 17 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे।
22 से 24 नवंबर तक विशेष बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें