फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो पासपोर्ट में अलग-अलग जन्मतिथि, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छहूं गांव निवासी जहिरुद्दीन अंसारी पुत्र मकबूल अंसारी के दो पासपोर्ट में अलग-अलग जन्मतिथि दर्ज होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाने में दो पासपोर्ट होने की शिकायत मिलने पर उपनिरीक्षक सदानंद गोंड ने अभिलेखों की जांच की। इसमें पता चला कि वर्ष 2015 में जारी पहले पासपोर्ट में जन्मतिथि वर्ष 1995 दर्ज है, जबकि वर्तमान पासपोर्ट में 12 फरवरी 1999 अंकित है। जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2013 में उत्तीर्ण हाईस्कूल के प्रमाणपत्र और आधार कार्ड में जन्मतिथि 12 फरवरी 1999 दर्ज है। ऐसे में पुराने पासपोर्ट में वर्ष 1995 जन्मतिथि दर्ज कराने को लेकर सवाल उठे हैं। आरोप है कि पासपोर्ट बनवाने के लिए उम्र अधिक दर्शाते हुए अलग-अलग दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। शिकायत में पुराने पासपोर्ट में माता के नाम समेत अन्य विवरण निर्वाचन कार्ड के आधार पर दर्ज कराने की बात भी कही गई है।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक सदानंद गोंड की तहरीर पर जहिरुद्दीन अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें