फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव की मुख्य खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
12 ब्लॉकों में भाजपा की सरकार, दो जगह सपा का राज
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। जनपद के 14 में से 12 ब्लॉकों में भाजपा के ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीत गए हैं। इसमें से आठ जगह निर्विरोध व चार जगह चुनाव लड़कर विजय मिली है। इसके लिए दो ब्लॉकों में सपा उम्मीदवारों ने भी मतदान के जरिए जीत हासिल की है। भाजपा सांसद विजय कुमार दुबे और सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह अपने-अपने बेटों को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जिताने में सफल रहे हैं। पडरौना में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष सिंह बहुगुणा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 131 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर इतिहास रचा है।
गत आठ जुलाई को शुरू हुए नामांकन में ही भाजपा ने बढ़त कायम करते हुए कप्तानगंज, सुकरौली, मोतीचक, हाटा, फाजिलनगर, तमकुही व सेवरही में केवल एक ही पर्चा दाखिल होने के चलते भाजपा उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया था। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन नेबुआ नौरंगिया में भी तीन पर्चा वापस होने के बाद वहां का ब्लॉक प्रमुख भी निर्विरोध हो गया। बाकी बचे छह सीटों पडरौना, विशुनपुरा, खड्डा, रामकोला, दुदही व कसया में शनिवार को मतदान व मतगणना हुई। इसके लिए सुबह से ही सभी छह जगहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। उम्मीदवार व मतदाता सदस्यों को छोड़कर किसी अन्य को अंदर नहीं जाने दिया गया। हालांकि तमाम आशंकाओं के बावजूद सभी जगहों पर चुनाव बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। पडरौना में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष सिंह बहुगुणा, विशुनपुरा में भाजपा उम्मीदवार विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, खड्डा में भाजपा उम्मीदवार व सांसद विजय कुमार दुबे के पुत्र शशांक दुबे और दुदही में भाजपा उम्मीदवार रमावती देवी पत्नी लल्लन गौड़ ने जीत हासिल की। इसके अलावा रामकोला में सपा उम्मीदवार और कसया में रीना यादव ने जीत हासिल की। शाम चार बजे के बाद जीते हुए सभी उम्मीदवारों को कलेक्ट्रेट में डीएम एस. राजलिंगम ने जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम एस. राजलिंगम, एसपी सचिंद्र पटेल, एडीएम विंध्यवासिनी राय और एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह लगातार गश्त पर रहे। सभी एसडीएम, सीओ और एसओ भी अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल हुए थे।
ब्लॉकवार मिले मत--
-----
पडरौना- कुल मत पड़े 165
-------
आशुतोष सिंह बहुगुणा (भाजपा)- 146
दुलारी (सपा) - 17
अवैध -02
--------
विशुनपुरा- कुल मत पड़े- 126
-------
विंध्यवासिनी श्रीवास्तव(भाजपा)--66
विरेंद्र यादव (सपा) -- 56
अवैध मत -- 04
खड्डा--कुल मत पड़े--84
------
शशांक दुबे(भाजपा)--78
भगवान दयाल गुप्ता(सपा)-06
-----
दुदही--कुल मत पड़े- 139
-----
रमावती देवी(भाजपा)--71
माला देवी(निर्दल)- 67
अवैध मत-1
-------
कसया--कुल मत पड़े--39
---
रीना यादव (सपा)--23अंजू देवी (भाजपा)-16
-----
रामकोला- कुल मत पड़े--120
-------
दिग्विजय सिंह लक्ष्मण (सपा)- 64
आशुतोष(भाजपा) - 47
अवैैध मत -09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें