फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार’

विज्ञापन
कप्तानगंज कस्बे मं चुनावी सभा को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
‘प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार’
विज्ञापन

केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने कप्तानगंज में की जनसभा
कप्तानगंज(कुशीनगर)। केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बृहस्पतिवार को कस्बे के कनोडिया इंटर कॉलेज में चुनावी सभा में यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया।
वह रामकोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विनय प्रकाश गौंड़ के पक्ष में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास कार्य का कीर्तिमान स्थापित किया है। भाजपा सरकार में समाज के सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिला है। भाजपा सरकार जाति और धर्म पूछकर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं देती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से पहले विकास कोसों दूर था। चारों तरफ अराजकता, लूट, हत्या, बलात्कार जैसे अपराधों का बोलबाला था। भाजपा सरकार बनने के बाद समाज में फैली अराजकता मिट गई। जनसभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्र और संचालन जिलामंत्री रामगोपाल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक दीपलाल भारती, राजेश साहनी, डॉ. शेषमणि गोंड, हरेराम गुप्त, रामप्रताप सिंह, बैजनाथ गुप्ता, संतोष जायसवाल, वीरेंद्र पांडेय, रामश्याम सिंह, जितेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, सुनीता गोंड, जयराज सिंह, लालबहादुर मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें