फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में पढ़ाई करने गए साकेत के परिजन चिंतित

विज्ञापन
साकेत कुमार मल्ल। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
यूक्रेन में पढ़ाई करने गए साकेत के परिजन चिंतित
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के देवगांव निवासी साकेत कुमार मल्ल यूक्रेन में रह कर एमबीबीएस की पढ़ाई करते हैं। यूक्रेन में अघोषित युद्ध के हालात होने और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो जाने से परिजन चिंतित हैं।
विज्ञापन

देवगांव निवासी डॉ. गिरिजेश मल्ल के पुत्र साकेत कुमार मल्ल यूक्रेन के विन्नितस्या नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। वे एमबीबीएस के तीसरे वर्ष में हैं। यूक्रेन में एकाएक अघोषित युद्ध के चलते वहां पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। डॉ. गिरिजेश मल्ल ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह बेटे से बात हुई है। उसने बताया कि यहां हालत बहुत खराब है। सैन्य ठिकानों पर हमले हो रहे हैं। सभी छात्र यूनिवर्सिटी के हास्टल में फंसे हैं। वहां जिले के फाजिलनगर और गोरखपुर के छात्र भी फंसे हैं। भारतीय दूतावास के सम्पर्क में वह हैं। सिर्फ आश्वासन अधिकारी दे रहे हैं, लेकिन उनको वहां से निकालने के लिए अब तक कोई पहल नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि पहले यूक्रेन के शहर किवी से दिल्ली तक का किराया 39000 हजार था। हालात बिगड़ने से 60000 हजार और अब 291554 रूपए हो गया है। जिनके पास पैसे थे वह भुगतान कर एअर लाइंस से वतन लौट गए। बुधवार से ही यूक्रेन में सभी विदेशी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। छात्रों को लाने के लिए जो विमान वहां जा रहे थे उसे लौटा दिया गया है। उड़ान बंद होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारतीय दूतावास के अधिकारी कोई सही जानकारी नहीं देने से बच्चों को और परेशानी में डाल दिया है। उन्होंने वहां फंसे सभी भारतियों और छात्रों को सुरक्षित वतन लाने के लिए जरूरी क़दम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें