फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एयरपोर्ट और रेलवे को बेच रही भाजपा सरकार’

विज्ञापन
रामकोला विधानसभा क्षेत्र के कप्तानगंज श्रीमहावीर महाविद्यालय के परिसर में चुनावी जनसभा को संब? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
‘एयरपोर्ट और रेलवे को बेच रही भाजपा सरकार’
विज्ञापन

कप्तानगंज के श्री महावीर महाविद्यालय के मैदान में बोले-पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव
कप्तानगंज(कुशीनगर)। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार एयरपोर्ट और रेलवे को बेच रही है। किसानों की आय दोगुना करने के बजाय उन्हें बर्बाद कर दिया। बेरोजगारी और महंगाई से आम जनमानस परेशान है।
वह मंगलवार को कप्तानगंज के श्री महावीर महाविद्यालय के मैदान में सपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी पूर्णमासी देहाती के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज और खड्डा को तहसील बनाया। छोटी गंडक पर बना पुल सपा सरकार की देन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा देश गुजरातियों के हाथों बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनी तो 24 घंटे बिजली और 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। परिवार के कम से कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। शिवपाल ने कहा कि यह सरकार आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने की साजिश रच रही है। आवारा पशुओं को सड़क और खेतों में छोड़ दिया गया है। किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। सपा की सरकार बनने पर दो बोरी मुफ्त खाद किसानों दी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान एमएलसी रामअवध यादव, हरीश कुमार राणा, पं. आरके मिश्रा, घनश्याम यादव, सुभाष यादव, राजेंद्र चौधरी, मिर्जा एक्तेदार हुसैन, सतीश यादव, अकरम अली, डॉ. केके यादव, रामचंद्र निषाद, अशोक पांडेय, रमेश जायसवाल, कैलाश चंद्र कन्नौजिया, संत प्रसाद, भोला यादव, बलवंत गोंड, बृजेश यादव, इमदाद हुसैन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें