गन्ना लदी ट्राली की चपेट से बाइक सवार की मौत
अहिरौली बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव बेदूपार निवासी युवक की सोमवार की देर रात गांव के पास ही सड़क हादसे में मौत हो गई। वह लोहझार चौराहे से बाइक से घर लौट रहा था। हादसे की सूचना से गांव में मातम छा गया।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेदूपार निवासी अनिल सिंह (20) लोहझार चौराहे से अपने गांव बेदूपार लौट रहे थे। गांव से कुछ देर पहले सोनमती माता मंदिर के समीप सामने से आ रही गन्ना लदी ट्राली की चपेट में आ गए। अनिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस गन्ना लदी ट्राली की चपेट में आने से यह हादसा हुआ वह भी बेदूपार गांव की ही बताई जा रही है। किसी ने परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक अनिल की मौत हो चुकी थी। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।