फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में एसओ और भाजपा नेताओं में हुई नोकझोंक, वीडियो वायरल

Tue, 29 Dec 2020 12:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
विज्ञापन
एसओ और भाजपा नेताओं में हुई कहासुनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाने पर एक गैस एजेंसी संचालक की तरफ से अपने पूर्व चालक के पुत्र पर लूट का मुकदमा लिखवाने की बात को लेकर सत्ताधारी दल के नेताओं और एसओ में कहासुनी का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना रविवार की बताई जा रही है।
विज्ञापन


तरयासुजान बाजार के रसोई गैस एजेंसी संचालक विजय पांडेय ने अपने पूर्व चालक राजेन्द्र यादव के बेटे अमरेश यादव पर लूट का आरोप लगाते हुए रविवार को 112 नम्बर पर सूचना दी थी। जांच पड़ताल में मामला फर्जी पाया गया। पुलिस की माने तो दोनों के मध्य किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। 

जिसमें पुलिस की शुरुआती जांच में मामला फर्जी पाया गया। उधर एजेंसी संचालक ने अपने पक्ष में भाजपा के कई नेताओं को थाने पर बुलाकर लूट का मामला दर्ज कराने का दबाव बनाया। जिस पर एसओ और भाजपाइयों में नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि लूट का फर्जी मुकदमा लिखवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जिसको नहीं मानने पर भाजपा के लोग कार्रवाई की धमकी दे रहे थे। ट्रांसफर हो जाए लेकिन फर्जी मुकदमा नहीं लिखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें