फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में बाइक सवारों ने मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 30 May 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/सुकरौली। हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में बाइक सवार युवक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के अथरहा गांव निवासी सुनील प्रजापति (22) और रामकोला थाना क्षेत्र के महुअवा गांव निवासी प्रेम प्रजापति (20) बुधवार को हाटा से गोरखपुर जाने के लिए दोपहर में बाइक से निकले। सुकरौली कस्बे में पहुंचे थे कि हाईवे पर पहले से खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टकरा गए। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे और दोनों को किनारे किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पर एंबुलेंस से भेजा। डॉक्टर ने सुनील प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रेम प्रजापति की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बाइक और ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर पुलिस थाने चली गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें