दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही से बैकुंठपुर कोठी गांव को जाने वाली मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर में मठिया माफी के डकही के पास अज्ञात कार बाइक में ठोकर मार दिया। इसमे बाइक पर सवार महिला घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बिहार के डीही पकड़ी गांव के टाड टोला निवासी 50 वर्षीय गामा देवी अपने भतीजा मन्नू यादव के साथ दुदही बाजार करने गई थी। बाजार कर घर वापस आ रही थी। दुदही बैकुंठपुर कोठी मार्ग पर मठिया माफी गांव के डकही टोला के पास अभी पहुंची थी कि पीछे से आ रही कार ने ठोकर मार दिया।
महिला गामा देवी गम्भीर रूप घायल हो गई, जबकि बाइक चालक मन्नू को खरोच तक नहीं आई। लोगों ने घायल महिला को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया,परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, कि रास्ते में मौत हो गई।
थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, शव लेकर चले गए। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।