हाटा। कोतवाली क्षेत्र के मोतिपाकड़ स्थित श्रीकांत मोहल्ले में शुक्रवार की शाम तालाब में सिंघाड़ा तोड़ने गए 45 वर्षीय युवक का शव तालाब में उतराता मिला। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव के निवासी संजय तिवारी शुक्रवार को सुबह गांव के दक्षिण स्थित तालाब गए थे। दोहपर तक घर नहीं लौटे तो उनके परिजन उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गांव के लोगों ने तालाब में उनका शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी।
कुछ देर बाद आई हाटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजय की मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही परिवार में चीखपुकर मच गया।