कप्तानगंज। कस्बे के चांदनी चौक वार्ड नंबर चार के जनता मार्केट में एक दुकानदार को अज्ञात बदमाशों ने असलहा के बट से मारकर लहुलूहान कर दिया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। कप्तानगंज सीएचसी में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार की शाम लगभग छ बजे कप्तानगंज कस्बे के चांदनी चौक पर भानू प्रताप सिंह की जनरल स्टोर की दुकान है। वह अपने दुकान पर बैठे थे इसी दौरान उनके दुकान के सामने से तेज रफ्तार से एक कार हॉर्न बजाते हुए आयी और इसमें से चार से पांच की संख्या में बदमाश उतरे और दुकान के सामने किसी अन्य व्यक्ति ने बाइक खड़ा किया था।
जिससे बदमाश लोगों से उलझ गए। झगड़ा देख छुड़ाने गए तब तक बदमाशों ने इनके सर पर असलहे के बट से मार कर लहुलुहान कर दिया, जिससे यह बेहोश होकर गिर गए। मौका देख बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक चंद्र भूषण प्रजापति ने कहा कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल किया जा रहा है। अगल बगल लगे सीसी कैमरा फुटेज खंगाली जा रही है।