फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छितौनी में बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Sat, 06 Dec 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नेबुआ-पनियहवा हाईवे पर नगर पंचायत छितौनी में पेट्रोल पंप के पास हुआ।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी रंजन (35) व दिनकर (30) बाइक से पनियहवा की ओर जा रहे थे। दोनों अभी छितौनी कस्बे में पेट्रोल पंप के मोड़ के समीप पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दिया। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक सवार दिनकर की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं रंजन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने घायल को सीएचसी तुर्कहा पहुंचाया और शव को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को वाहन की पहचान के लिए खंगाल रही है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें