पडरौना। हल्दी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार की देर रात घर जा रहे बाइक सवार कैमरामैन की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कसया क्षेत्र के परासखाड़ गांव के रामपुर टोला निवासी सुमित (26) मांगलिक कार्यक्रम में कैमरा चलाते थे। सेमराधुसी गांव में एक हल्दी के कार्यक्रम में बृहस्पतिवार की रात अपने साथी के साथ गया था। लौटते समय बैरिया चौराहा के समीप पहुंचे थे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को कसया सीएचसी पर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने सुमित को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक को भर्ती किया।