फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बालू लदे ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की मौत

Tue, 12 May 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। बनरहा रेग्युलेटर चौराहे पर सोमवार की सुबह बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। ट्रक पर दो नंबर प्लेट लगी थी। सूचना पर आई पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों का कहना था कि अगर युवक हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच गई होती।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया गांव के गोबरही टोला निवासी 19 वर्षीय रितेश यादव सोमवार सुबह कानपुर से आ रहे बड़े भाई कृष्णा यादव को लेने बाइक से तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे बनरहा रेग्युलेटर के पास नहर की पटरी के रास्ते बिहार से आ रहे बालू लदे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग उनको अस्पताल पहुंचाने की तैयारी कर रहे थे कि रितेश यादव की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहना था। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस से कहा कि पूरी रात बिहार से बालू लदे ट्रक आ रहे हैं। अधिकतर ट्रकों पर या तो नंबर प्लेट गलत लग रही है या चालक ढक दे रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता फूलेना यादव की तहरीर पर ट्रक और ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें