जुलूस में शामिल लोगों ने केन्द्रीय वित्तमंत्री के खिलाफ नारे भी लगाए।
- फोटो : अमर उजाला
रामकोला/तमकुहीरोड। स्थानीय कस्बे के सराफा कारोबारियों ने मंगलवार को केंद्र सरकार की तरफ से प्रस्तावित कर के विरोध में बाइक जुलूस निकालकर विरोध जताया। जुलूस में शामिल लोगों ने केन्द्रीय वित्तमंत्री के खिलाफ नारे भी लगाए।
इसके बाद शहीद गेट पर सभा आयोजित की। बाइक जुलूस में छोटे लाल वर्मा, कृष्णा सोनी, रामकेवल वर्मा, आनंद वर्मा, राजीव वर्मा, संजीव वर्मा, छेदीलाल वर्मा सहित कई लोग शामिल रहे।
वहीं दूसरी ओर तमकुहीरोड में मंगलवार को सराफा कारोबारियों ने केंद्र सरकार की तरफ से प्रस्तावित कर के विरोध में वित्तमंत्री अरुण जेटली की शवयात्रा निकालकर विरोध जताया।
प्रतीक शव यात्रा कस्बे के स्वर्णनगर, तुलसीनगर, अंबेडकर नगर, सुभाष नगर, गांधीनगर, मालवीय नगर, इंदिरा नगर, पटेलनगर, शास्त्रीनगर, जवाहर नगर, आजाद नगर, जानकी नगर सहित कुछ अन्य जगहों पर भ्रमण के बाद समाप्त हुई।