फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया

Tue, 15 Mar 2016 11:46 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े संविदाकर्मियों ने अपनी नौ मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जटहां बाजार। लखनऊ में नौ मांगों को लेकर धरना दे रहे संविदाकर्मियों पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को विशुनपुरा सीएचसी के संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। इन लोगों ने लाठीचार्ज की घटना की निंदा की।
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी ने इन सभी संविदाकर्मियों को अनुपस्थित कर दिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े संविदाकर्मियों ने अपनी नौ मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया।

इनका कहना था कि लखनऊ में नियमित कर रिजवी कमेटी की संस्तुति के अनुसार ग्रेड पे का निर्धारण करने, प्रसूता अवकाश, दुर्घटना बीमा सहित नौ मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे संविदाकर्मियाें पर लाठीचार्ज की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है।
विज्ञापन


संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार करने वालों में उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार, धर्मेंद्र सिंह, दीपक कुमार, डॉ. अंजुलता आर्या, डॉ. शिप्रा मिश्रा, सौरभ समीर, डॉ. विनोद सिंह, विभा चौबे, दुर्गेश पांडेय आदि मौजूद थे।

इनका कहना था कि कार्य बहिष्कार के कारण चिकित्सा प्रभारी ने उन्हें अनुपस्थित कर दिया। जबकि इसकी सूचना पहले ही दी गई थी। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ. संतोष का कहना था कि जैसा आदेश मिला है, उसका पालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें