फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे कैमरे की मदद से खोज निकाली बाइक

Sat, 09 Mar 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसी बाजार से शुक्रवार की दोपहर में बिहार निवासी एक व्यक्ति की बाइक गायब हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से गायब बाइक को बरामद कर वाहन स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया। उनका कहना है कि भूलवश बाइक को कोई अन्य लेकर चला गया था।
विज्ञापन

बिहार के घनहां थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी मारकंडेय पटेल किसी काम से बांसी बाजार आए थे। इसी दौरान दोपहर में उनकी बाइक गायब हो गई। मारकंडेय पांडेय ने तत्काल इसकी सूचना बांसी चौकी प्रभारी को दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने चौराहे पर आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि कोई अन्य व्यक्ति अपनी बाइक को छोड़ कर भूलवश मारकंडेय पांडेय की बाइक लेकर चला गया था। पुलिस बिहार के खैरवा गांव के पास से बाइक को बरामद कर वाहन स्वामी को सौंप दिया है। चौकी प्रभारी गौरव वर्मा ने बताया की एक अन्य व्यक्ति अपनी बाइक भूलवश छोड़कर मार्कंडेय पांडेय की बाइक लेकर चला गया था। बाइक को बरामद कर वाहन स्वामी को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें