पडरौना। महान समाज सुधारक, आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। इस मौके पर शहर के आर्य समाज मंदिर परिसर में हवन पूजन किया गया। इसके बाद हवन कर स्वामी दयानंद सरस्वती के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान आर्य समाज मंदिर के अध्यक्ष सुरेश चन्द गुप्ता, मंत्री अशोक मणि, दीपनारायण अग्रवाल, विजय कुमार पांडेय, पूर्व चेयरमैन नरेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा, विनोद शर्मा, मंटू गुप्ता, गोल्डेन आदि मौजूद रहे। संवाद