फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेड़ से टकराई बाइक, महराजगंज के युवक की मौत

Fri, 26 Apr 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर बुधवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से पिपराइच सीएचसी भेजवाया। डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दोनों बाइक सवार हेलमेट पहने थे। बाइक चालक के हेलमेट का फीता खुला होने के कारण दुर्घटना के समय हेलमेट निकल गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के थाना श्यामदेउरवा के गांव डुमरी निवासी सूरज कुमार सिंह (26) और नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव मड़ार बिंदवलिया निवासी अरुण राजभर (20) एक ही बाइक से पिपराइच की तरफ से बरात से घर जा रहे थे। पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर गुदरहिया टोले के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें एंंबुलेंस से पिपराइच सीएचसी भेजवाया, जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने सूरज कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया और सूचना अहिरौली बाजार पुलिस को दी। अहिरौली बाजार थाने के एसआई राजनरायन यादव, सुदामा यादव, हेड कांस्टेबल सोनदेव यादव, दिनेश पांडेय मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सूरज कुमार सिंह महराजगंज जिले में क्रांति चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाते थे। बाइक पर पीछे बैठा युवक अरूण राजभर मेडिकल स्टोर पर कंपाउंडर का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें