फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Fri, 26 Apr 2024 05:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज/सलेमगढ़। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के टड़वा के समीप बुधवार की देर रात बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव बसडीला बुजुर्ग के भेड़िहारी टोला निवासी सुग्रीव भारती का 15 वर्षीय पुत्र अंकित भारती बुधवार की देर रात हाईवे स्थित टड़वा के समीप साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को एम्बुलेंस से सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक की पहचान हो गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें