फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रेलर में भिड़ी बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े ट्रेलर में भिड़ी बाइक, एक की मौत
विज्ञापन

मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी मदरहां गांव के पास मंगलवार की देर शाम बाइक सवार दो युवक सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर से टकराकर घायल हो गए। इसमें से एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सखवापार गांव निवासी अनिल राजभर (28) मंगलवार की शाम को अपने गांव के ही निवासी जोखई (25) के साथ बाइक से अपनी ससुराल भुजौली जा रहे थे। हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर पकड़ी मदरहा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर से भिड़ गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मथौली बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मदेव चौधरी को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को मथौली बाजार सीएचसी लेकर पहुंची जहां जोखई को मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा अनिल की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक जोखई के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें