फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जटहा मोड़ व दरबार रोड से बड़े वाहनों की नहीं होगी एंट्री

Sun, 01 Jun 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बीएड परीक्षा के मद्देनजर शहर में रविवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दिन सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक आकस्मिक सेवाओं और अनुमन्य वाहनों को छोड़ सभी तरह के बड़े और कामर्शियल वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को अंबे चौक के जटहां मोड़ से शहर की तरफ कोई भी बड़े और कामर्शियल वाहन नहीं जाएंगे। दरबार रोड तिराहा स्थित रामधाम पोखरा से शहर की तरफ कोई भी बड़े व कामर्शियल वाहन नही जाएंगे।
स्टेशन मोड़ से उदित नारायण डिग्री काॅलेज के रास्ते शहर की तरफ से आने वाले मार्ग पर बड़े और काॅमर्शियल वाहन के लिए नो एंट्री रहेगी। इसी तरह बेलवा चुंगी के नो एंट्री प्वाइंट से शहर की तरफ कोई भी बड़े/काॅमर्शियल वाहन नही जाएंगे। स्टेशन बाईपास के नो एंट्री प्वाइंट से शहर की तरफ और कठकुइंया मोड़ के नो एंट्री प्वाइंट से सुबाष चौक की तरफ कोई भी बड़े व कामर्शियल वाहन नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक ने बताया कि बलुचहां पुलिया से नौका टोला मोड़ से नौका टोला/कस्बे की तरफ कोई भी बड़े या कामर्शियल वाहन नहीं जाएंगे।
नौका टोला (ईदगाह रोड) से शहर की तरफ भी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि बांसी की तरफ से आने वाले अन्य वाहन स्टेशन मोड़, स्टेशन बाईपास, कठकुईयां मोड़, बड़ी नहर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। रामकोला और खड्डा की तरफ से आने वाले अन्य वाहन बावली चौक, मिश्रौली, बड़ी नहर होते हुए आवागमन करेंगे। वहीं उदित नारायण इंटर और डिग्री काॅलेज पडरौना में आने वाले परीक्षार्थियों के वाहनों की पार्किंग गृहस्थी के पास मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें