पडरौना। कार्यस्थल पर महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में शासन ने निलंबित कुशीनगर के डीपीओ को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली।
शासन के निर्देश पर छह अप्रैल को निलंबित हुए डीपीओ ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने निलंबन की कार्रवाई को बरकरार रखा है। वहीं अभी तक जिले में किसी डीपीओ की तैनाती नहीं हुई। सीडीपीओ ही डीपीओ का चार्ज देख रहे हैं। कुशीनगर के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) शैलेंद्र कुमार राय पर आंतरिक समिति फीडिंग इंडिया के पीठासीन अधिकारी ने 31 जनवरी को ही डीएम के यहां डीपीओ शैलेंद्र राय के खिलाफ कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई थी।