फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 1 करोड़ 68 लाख की लागत से भरौली पोखरे का होगा सुंदरीकरण

Mon, 25 Dec 2023 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के ड्रीम प्रोजेक्ट में बाईपास मार्ग स्थित भरौली पोखरे का सुंदरीकरण कार्य किए जाने के लिए चयनित किया गया है। इसके लिए नगरपालिका प्रशासन टेंडर भी कर चुका है। इसे विकसित करने के लिए एक करोड़ 68 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर-4 अंबेडकर नगर भरौली में शिव मंदिर के पास स्थित एक बड़ा पोखरा है। इसको नगरपालिका प्रशासन कार्य योजना तैयार करके टेंडर की प्रक्रिया भी कर दिया है। पोखरे के चारों तरफ पाथवे बनाया जाएगा। पोखरे की खुदाई कराकर साफ सफाई कराई जाएगी। इसके बीच में समतलीकरण करके फव्वारा लगाया जाएगा और चारों तरफ बेंच लगाए जाएंगे। पथ प्रकाश के लिए दूधिया रोशनी से जगमग किया जाएगा तथा विक्टोरियन लैंप लगाए जाएंगे, ताकि इसकी सुंदरता और आकर्षण बढ़ जाए। उसके बाद नौकायन की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें