फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे

Sat, 17 May 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पडरौना शहर में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई प्रदेश के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने की। तिरंगा यात्रा के माध्यम से सेना के शौर्य गाथा का लोगों तक संदेश दिया गया। भारतीय सेना के पराक्रम का बखान करते हुए सेना का आभार जताया गया। वंदे भारत और भारत माता की जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा। शहर के गायत्री मंदिर से तिरंगा यात्रा शुरू हुआ और तिलक चौक पर समाप्त हो गया। मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान में नौ आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह धराशायी कर दिया। हम सभी अपनी सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं।
विज्ञापन

आज का भारत नया भारत है, जो किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। कहा कि सेना ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को मिट्टी में मिला दिया। उससे 140 करोड़ देशवासी गौरवान्वित हैं।
सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का मकसद सीमा पार आतंकवाद को सीधा और कड़ा जवाब देना है। इस ऑपरेशन के तहत भारत की सेना को बड़ी सफलता भी मिली। सौ से अधिक आतंकवादी मारे गए। विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, हाटा विधायक मोहन वर्मा, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संयोजन जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने किया। इस अवसर पर सभी नगर पालिका नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें