फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिकायतों के निस्तारण के बाद पीड़ित से लें फीडबैक

Fri, 16 May 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौन। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्यालय में आईजीआरएस समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करें। प्रत्येक शिकायत के निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए, ताकि निस्तारण की गुणवत्ता का आकलन किया जा सके। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में कसया सर्किल के समस्त थानों, क्षेत्राधिकारी कार्यालयों, आईजीआरएस सेल पर नियुक्त आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों, जनसुनवाई के निस्तारण का कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों एवं थानों पर नियुक्त आईजीआरएस के नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की। गोष्ठी में एसपी ने थानों पर आईजीआरएस, जन शिकायत, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा कर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण शत-प्रतिशत मौके पर जाकर किया जाए, जिससे शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान हो और पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें